बॉलीवुड फिल्मों में आना हर अभिनय प्रेमी का सपना होता है। हालांकि, इस इंडस्ट्री में आना कोई मामूली बात नहीं होती है। कुछ लोगों के लिए तो यह रास्ता काफी आसान साबित होता है, लेकिन वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग इस रास्ते पर चलकर जिंदगी के हर पड़ाव से होकर गुजर जाते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है शेफाली शाह की भी, जिनकी जिंदगी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।