पिछले साल से शुरू हुए #MeToo अभियान के जरिए बॉलीवुड की कई महिलाओं और अभिनेत्रियों ने सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। इस खास अभियान का बॉलीवुड के कई नामी चेहरे शिकार हुए। वहीं #MeToo से दूर रही कई हस्तियां इस पर बयान देने से भी बचती रहीं। इन सबके बीच दिग्गज एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा #MeToo अभियान और महिलाओं को लेकर बयान दिया है।