फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाकात के बाद क्या पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने बोला झूठ, सामने आया ये सच

Mon, 24 Feb 2020 05:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shatrughan Sinha - फोटो : Social Media
भारत और पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों के बीच अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा का लाहौर जाना कई लोगों के गले से नहीं उतर रहा। हमेशा की तरफ पाकिस्तान इस दौरे को मुद्दा बनाकर ये जाहिर करने की कोशिश में लगा है कि शत्रुघ्न सिन्हा और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की मुलाकात में कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर भी हुई। लेकिन पाकिस्तान का ये झूठ अब पकड़ में आ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Shatrughan Sinha - फोटो : Social Media
पाकिस्तान के राष्ट्रपति के कार्यालय से ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा था, 'भारतीय नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से लाहौर में आज मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति का पुल बनाने के महत्व पर चर्चा की। सिन्हा ने कश्मीर में 200 से अधिक दिनों के लॉकडाउन पर राष्ट्रपति की चिंता का समर्थन किया।'

विज्ञापन

3 of 5
tajinder pal singh bagga - फोटो : Social Media
जाहिर सी बात थी कि इस ट्वीट को लेकर भारत में बवाल होना था। भाजपा ने इस मुलाकात पर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधते हुए उन्हें देश का शत्रु बताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश के शत्रु'। बात सिर्फ यहीं नहीं थमी लोगों ने सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा को जमकर घेरा। 

4 of 5
shatrughan sinha - फोटो : Instagram
भारत लौटते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने सबसे पहला इस विवाद पर जवाब देना बेहतर समझा। बताया गया कि कांग्रेस नेता पाकिस्तान में एक विवाह में शामिल होने के लिए निजी यात्रा पर वहां गए थे। इसी दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रपति अल्वी से अचानक निमंत्रण मिलने के बाद उन्होंने शनिवार को लाहौर स्थित गर्वनर हाउस में मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : amar ujala
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अल्वी के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने राजनीति पर नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक मामलों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह बैठक राजनीतिक या आधिकारिक नहीं थी। मेरे मित्रों, शुभचिंतकों, समर्थकों और मीडिया को यह बात समझनी चाहिए कि यदि कोई व्यक्ति विदेशी जमीन पर देश की नीतियों एवं राजनीति पर चर्चा करने के योग्य नहीं है और सरकार ने उसे इसके लिए अधिकृत नहीं किया है, तो उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। 

आमिर और करीना ने शूट किया 'लाल सिंह चड्ढा' का गाना 'जुगनू', पंजाब में फिल्माया गया रोमांटिक सॉन्ग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें