आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
14 फरवरी को आमिर खान ने सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक रोमांटिक लुक साझा किया था। इस तस्वीर में वह उन्हें गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'पा लेने की बेचैनी, और खो देने का डर...बस इतना सा है, जिंदगी का सफर।' फिल्म की शूटिंग पूरे भारत में करीब 100 स्थानों पर की जा रही है। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा ' अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित व अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है जिसे वायाकॉम 18 स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।