फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shatrughan Sinha Birthday: शत्रुघ्न सिन्हा की इस आदत से परेशान थे शशि कपूर, गुस्से में की थी बेल्ट से पिटाई

Thu, 09 Dec 2021 08:11 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शशि कपूर-शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
शत्रुघ्न सिन्हा आज अपना 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 दिसंबर 1945 को पटना, बिहार में जन्में शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 1969 में आई फिल्म 'प्यार ही प्यार' से अपने करियर की शुरूआत की। वह कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके हैं। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी की शत्रुघ्न सिन्हा अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। आज आपको फिल्म 'शान' से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, शशि कपूर शत्रुघ्न सिन्हा से इतने नाराज हो गए थे कि बेल्ट से उनकी पिटाई करने लगे। आइए जानते हैं इस किस्से के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न की ये आदत नहीं थी पसंद
शत्रुघ्न सिन्हा अपने दमदार डायलॉग के लिए जाने जाते थे। यही वजह है कि उन्हें हर कोई अपनी फिल्म का हिस्सा बनाना चाहता था। बस सब उनकी सेट पर लेट आने की आदत से परेशान रहते थे। इस बारे में खुद अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया था कि शत्रुघ्न घर से तो समय पर निकलते थे, लेकिन सेट पर 5 या 10 मिनट नहीं बल्कि 3-3 घंटे लेट पहुंचा करते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
शशि कपूर - फोटो : Instagram
शशि कपूर ने बेल्ट से की पिटाई
शत्रुघ्न सिन्हा की लेट आने की आदत से शशि कपूर बेहद नाराज हो गए थे। एक दिन जब वह सेट पर लेट पहुंचे तो शशि ने बेल्ट से शत्रुघ्न की पिटाई कर दी। दरअसल शशि कपूर को काफी देर तक उनका इंतजार करना पड़ा था, जिससे वह गुस्सा हो गए थे।

4 of 5
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों थे अच्छे दोस्त
शत्रुघ्न ने पिटते हुए शशि कपूर से कहा कि फिल्म में आपका कास्ट समय पर आने के लिए किया गया है और मेरा टैलेंट के लिए। तभी शशि ने पलटकर कहा- देखो कितना बेशर्म है। शत्रुघ्न सिन्हा और शशि कपूर काफी अच्छे दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : getty
कभी वक्त के नहीं रहे पाबंद 
अमिताभ बच्चन ने एक बार खुलासा किया था कि शत्रुघ्न कभी वक्त के पाबंद नहीं रहे। अमिताभ ने बताया था कि वह लोग जब भी फिल्म देखने का प्लान करते, तो कहते थे, हां हां चलो। लेकिन 6 बजे की फिल्म होती थी और 6.30 बजे तक ये भाईसाहब अपने घर से निकले ही नहीं निकलते थे। जिसके कारण हम हमेशा आधा घंटा, पैंतालिस मिनट फिल्म देखने लेट पहुंचते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें