नायक और खलनायक, दोनों ही भूमिकाओं में दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा न सिर्फ एक सफल अभिनेता रहे, बल्कि एक सक्रिय राजनेता भी रहे। हालांकि, अभिनय के साथ साथ राजनीति में पारी खेलने के बावजूद जिस चीज के लिए अभिनेता सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे वह थी उनकी लव लाइफ। आज पूनम सिन्हा (शत्रुघ्न की पत्नी) के 73वां जन्मदिन पर जानिए दोनों की पहली मुलाकात के बारे में।