फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल में शादी कर शशिकला ने बटोरीं थीं सुर्खियां, बेहद संघर्ष भरी रही निजी जिंदगी

Mon, 05 Apr 2021 08:13 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हीरोइन के साथ साथ खलनायिका का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली शशिकला अब हमारे बीच नहीं रहीं। 88 साल की उम्र में शशिकला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शशिकला हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा थीं जिन्होंने 70-80 के दशक में अपने अभिनय से हर किसी का मन मोह लिया था। फिल्मों के साथ शशिकला की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
शशिकला महज 19 साल की थीं जब उन्होंने ओ पी सहगल से शादी कर ली थी। उनके साथ अफेयर और फिर शादी की खबर ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। सहगल से शादी के बाद शशिकला सेटल होना चाहती थीं, लेकिन शादीशुदा जिंदगी में उन्हें बहुत संघर्ष झेलना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल शशिकला से शादी के कुछ समय बाद ओ पी सहगल का बिजनेस डूबने लगा। शशिकला की कमाई भी ज्यादा नहीं थीं ऐसे में दोनों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा था। घर का खर्चा चलाने के लिए शशिकला ने डबल शिफ्ट्स भी की, लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिली।

4 of 5
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
घर की मुश्किलों के चलते पति-पत्नी में भी तनाव बढ़ने था। ओ पी सहगल ने एक फिल्म में शशिकला को कास्ट किया। शशिकला ने कहा था, 'हमारी इंडस्ट्री में एक शादीशुदा महिला को हीरोइन मटीरियल नहीं मानते हैं चाहे फिर वो कितनी भी खूबसूरत और जवान हो क्यों ना हो। मैंने स्टारडम को हाथ से फिसलते देखा'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
शशिकला ने कहा था, 'मेरे पति ने फिल्म में मुझे मुख्य भूमिका के लिए चुना था। इस फिल्म को बनाने में छह साल लग गए। मोहन सहगल एक बड़े निर्देशक बन गए। शंकर जयकिशन मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर बन गए, किशोर कुमार टॉप स्टार बन गए और कुमकुम वैंप से हीरोइन बन गईं लेकिन मेरे लिए चीजें वैसी ही रहीं'। शशिकला ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था, 'उनकी फिल्मों का निजी जिंदगी पर काफी असर पड़ने लगा था और किस्मत ने भी उनका साथ नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने पति, बच्चे और करियर को छोड़कर विदेश में दूसरे शख्स के पास चली गईं थीं'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें