फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह के समर्थन में कूदे शशि थरूर, स्वराज कौशल को यूं दिया जवाब

Fri, 24 Jan 2020 02:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shashi Tharoor - फोटो : Social Media
नागरिकता कानून पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के बीच हुई तीखी बहस पर अब सियासत भी गर्म हो चली है। बीजेपी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने नसीरुद्दीन शाह को अकृतज्ञ बताकर उनकी आलोचना की थी। इस पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने स्वराज कौशल को आंड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Congress MP Shashi Tharoor - फोटो : ANI
शशि थरूर ने स्वराज कौशल को जबाव देते हुए ट्वीट किया, ‘गवर्नर साहिब जी, 'क्या अपने धर्म से बाहर शादी करना या फिर अनुपम खेर की आलोचना करना राष्ट्र-विरोधी है? आपको दोस्त का बचाव करने का हक है लेकिन इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण ट्वीट्स का सहारा लेकर नहीं।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
स्वराज कौशल - फोटो : ANI
स्वराज कौशल ने क्या कहा था?
स्वराज कौशल ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके नसीरुद्दीन शाह की आलोचना की थी। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- "नसीरुद्दीन शाह जी, आप एक अकृतज्ञ व्यक्ति हैं। इस देश ने आपको नाम, दौलत, शोहरत सब कुछ दिया फिर भी आप एक निराश व्यक्ति हैं।''

स्वराज कौशन ने अपने अगले ट्वीट में कहा- ''किरन खेर को दो बार संसद सदस्य के तौर पर चुना गया है। वहीं अनुपम अपने आप में एक स्टार हैं। आपके जोकर कहने पर उनकी प्रतिक्रिया देखिए। एक सज्जन व्यक्ति का ऐसा ही बर्ताव होता है। जब आप बोल रहे थे, तो आप छोटे और तुच्छ दिख रहे थे। आपके अंदर हताशा है।'

4 of 5
Naseeruddin shah- Anupam kher
नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के बीच क्या विवाद है?
नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो इंटरव्यू में अनुपम खेर को 'चापलूस' और 'जोकर' बताया था। उन्होंने कहा था, 'वह एक मसखरा और चापलूस हैं। एनएसडी और एफटीआईआई में उनके समकालीन रहे लोग उनके चापलूस स्वभाव के बारे में बता सकते हैं। ये उनके खून में है, और हम उनकी मदद नहीं कर सकते हैं। वहीं बाकी लोग जो इसका विरोध कर रहे हैं उनको सोच लेना चाहिए कि उनको क्या कहना है। वहीं हमें हमारी जिम्मेदारियों के बारे में भी बताने की जरूरत नहीं है, हम हमारी जिम्मेदारियां जानते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter
अनुपम खेर ने दिया था जवाब
इसके जवाब में अनुपम खेर ने कहा था- ''जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब मैैंने आपका इंटरव्यू देखा, जिसमें आपने मुझे मसखरा और चापलूस बताया। इस तारीफ के लिए शुक्रिया, पर मैं आपको और आपकी बातों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेता हूं। हालांकि मैंने आपकी कभी बुराई नहीं की, पर अब जरूर कहना चाहूंगा कि आपने इतनी बड़ी कामयाबी मिलने के बाद पूरी जिंदगी फ्रस्टेशन में गुजारी। अगर आप दिलीप कुमार साहब, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना कर सकते हैं। फिर मुझे यकीन है कि मैं महान संगत में हूं। इनमें से किसी ने भी आपके बयान को गंभीरता से नहीं लिया। कोई भी आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता है क्योंकि हम जानते हैं कि यह आप बात नहीं कर रहे हैं। ये सभी वह पदार्थ हैं जिनका आप वर्षों से उपभोग करते आए हैं। इस वजह से क्या सही है क्या गलत इसका आपको अंतर ही पता नहीं चलता है। मेरी बुराई करके अगर आप एक-दो दिन के लिए सुर्खियों में आते हैं तो मैं आपको ये खुशी भेंट करता हूं। भगवान आपको खुश रखे। आपका सुख चिंतक अनुपम। और आप जानते हैं मेरे खून मं क्या है ? मेरे खून में है हिंदुस्तान।' अनुपम खेर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।'

नागिरकता कानून पर आया नंदिता दास का बयान बोलीं- हर जगह अब शाहीन बाग बन रहा है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें