फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिरकता कानून पर आया नंदिता दास का बयान बोलीं- हर जगह अब शाहीन बाग बन रहा है...

Fri, 24 Jan 2020 01:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nandita Das - फोटो : Social Media
नागरिकता कानून पर हो रही राजनीति अब सिर्फ सत्ता के गलियारों तक ही सीमित नहीं रही। ये फैलकर चकाचौंध की उस दुनिया तक पहुंच गई जहां बॉलीवुड रहता है। नागरिकता कानून पर अब उतना मुखर फिल्मी सितारे भी हुए हैं जितना कि आम लोग। इस फेहरिस्त में एक नाम और जुड़ गया है, अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास का। 
विज्ञापन

2 of 5
nandita das
नंदिता दास एक एक्टिविस्ट भी हैं, जो खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही वो जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचीं थीं और वहां उन्होंने नागरिकता कानून और शाहीन बाग पर बयान दिया। नंदिता ने कहा कि यह ऐसा कानून है जिसके जरिये आपसे भारतीय होने का सबूत मांगा जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
nandita das
नंदिता दास ने सीएए और एनआरसी पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह बिखराव वाला कानून है। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा, 'जो लोग चार पीढ़ियों से यहां हैं, आप उन्हें बता रहे हैं कि यह आपका देश नहीं है, यह बहुत परेशान करने वाला है। मेरा मानना है कि सभी को इस पर बोलना चाहिए। लोग बोल रहे हैं और सभी जगह विरोध हो रहा है।'

4 of 5
nandita das
शाहीन बाग के विरोध को सही ठहराते हुए नंदिता ने कहा, 'हर जगह अब शाहीन बाग बन रहे हैं, क्योंकि इतने सारे लोग सड़क पर आ गए हैं। हर एक नागरिक, एक इंसान होने के नाते, हम सबको इस खिलाफ बोलना चाहिए। इस देश की मान, बुनियाद है उसे संभालकर रखना चाहिए।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Swara Bhaskar and Richa Chadda - फोटो : Social Media
बता दें कि, अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, पूजा भट्ट, महेश भट्ट, नसीरुद्दीन शाह, जीशान अयूब, अनुभव सिन्हा सहित कई बॉलीवुड हस्तियां नागरिकता कानून का विरोध कर चुकी हैं।

'स्क्वॉड' में नजर आएगा हिंदी सिनेमा का पहला हेलीकॉप्टर चेज सीन, स्टंट्स देख जॉन अब्राहम भी हुए हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें