अदनान सामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय को संबोधित करते हुए कहा कि रविवार रात नौ बजे से नौ मिनट के लिए देशवासी अपने-अपने घरों की बत्तियां बुझा दें और बालकनी में मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाएं। पीएम मोदी की इस बात को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोग जहां प्रधानमंत्री के इस फैसले के खिलाफ दिखे तो काफी लोगों ने इसका समर्थन भी किया है। इस बात के समर्थन और विरोध को लेकर बॉलीवुड के मशहूर गायक अदनान सामी और कांग्रेस नेता शशि थरूर ट्विटर पर भिड़ गए हैं।