फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में महिला सफाई कर्मचारी के काम को देख विद्या बालन ने किया कुछ ऐसा, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 04 Apr 2020 05:23 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Vidya Balan - फोटो : twitter
कोरोना वायरस ने पूरे देश की मुश्किल बढ़ा दी है। इसके प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिन का पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया है। इस लॉकडाउन में किसी को भी बेवजह घर से निकलने की अनुमति नहीं है। लॉकडाउन ने केवल पुलिस, डॉक्टर्स-नर्स, मीडियाकर्मी और सफाई कर्मचारियों को निकलने की अनुमति है। ये सभी लोग लॉकडाउन की इस घड़ी में अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
vidya balan - फोटो : amar ujala
वहीं इन लोगों का जज्बा बढ़ाने के लिए बहुत लोग इनका धन्यवाद भी कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा विद्या बालन के किया है। जी हां, विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर एक महिला सफाई कर्मचारी का शुक्रिया अदा किया है। विद्या बालन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और स्टोरी में एक महिला सफाई कर्मचारी की तस्वीर साझा करते हुए उसका शुक्रिया अदा किया। 

विज्ञापन

3 of 5
vidya balan - फोटो : amar ujala
विद्या बालन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर महिला की तस्वीर के कैप्शन पर लिखा, 'शुक्रिया भगवान आपका और आपके परिवार का हमेशा भला करे'। इसी महिला का कचरा उठाते हुए विद्या बालन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में महिला कचरा साफ करती नजर आ रही है। वहीं वीडियो में विद्या बालन चिल्लाकर महिला का शुक्रिया अदा करती सुनाई देती है। अभिनेत्री ने ये शुक्रिया अदा लॉकडाउन में निरंतर काम कर रहे कर्मचारियों की मेहनत और जज्बे को देखकर किया है। 
 

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला
विद्या बालन की इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें पूरे देश में फैले कोरोना वायरस की तो इस खतरनाक वायरस ने 2900 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vidya balan - फोटो : social media
भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को 12 घंटों के भीतर ही 350 से ज्यादा नए केस सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 तक पहुंच गई जबकि संक्रमितों की संख्या भी 2902 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि अब भी 2650 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं जबकि 183 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है और एक अन्य व्यक्ति दूसरे देश चला गया है।

पढ़ें: रियलिटी शो में गुरु रंधावा ने किया खुलासा, इस गायक से हुए हैं प्रेरित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें