फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता शशि कपूर के घर पर फिर जुटेगा सारा कपूर खानदान, वजह बेहद खास

Fri, 22 Dec 2017 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्रिसमस के रंग में आम इंसान ही नहीं पूरा बॉलीवुड भी रंगा हुआ नजर आ रहा है। क्रिसमस के इसी रंग से कपूर खान दान भी अछूता नहीं है। बता दें कि इस साल 25 दिसंबर मनाने के लिए पूरा कपूर खानदान शशि कपूर के घर इकट्ठा होने वाला है। 

पढ़ें-फिल्म बनाएगा ऑस्कर विजेता सुरों का बादशाह, दो एक्ट्रेस लगाएंगी ग्‍लैमर का तड़का
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हाल ही में तैमूर के पहले बर्थडे पर पूरा कपूर खानदान एकसाथ खुशियां मनाता नजर आ रहा था। मीडिया से बातचीत के दौरान रणधीर कपूर ने कहा कि उनके पिता राज कपूर हमेशा कहा करते थे,' शो मस्ट गो ऑन'। उनका कहना था कि 'हम कपूर आज भी राजकपूर की उसी बात को फॉलो करते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बता दें शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल अपने जिंदा रहते हर साल क्रिसमस की पार्टी अपने घर पर ही देती थी। उनके निधन के बाद भी शशि कपूर ने ये परम्परा जारी रखी। माता पिता के निधन के बाद अब इस परम्परा को शश‍ि कपूर के बेटे कुणाल कपूर आगे बढ़ा रहे हैं। 
 

4 of 5
खबरों की माने तो 25 दिसंबर को शशि कपूर के जुहू वाले घर पर पूरा कपूर खानदान क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होने वाला है। अपने घर की इस परम्परा को आगे बढ़ाने का जिम्मा शशि के बेटे कुणाल कपूर और करन ने उठाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर कपूर ने मीडिया को बताया कि 'मेरे अंकल एक पारिवारिक इंसान थे और हमेशा सेलिब्रेशन में विश्वास रखते थे। वो हमेशा कहा करते थे कि उनकी मौत पर कभी शोक व्यक्त न करके बल्कि उनकी जीवन की अच्छी बातों को सेलिब्रेट करना। मुझे लगता है कि उनके बच्चे उन्हें सम्मान देने के लिए ये कर भी रहे हैं'।   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें