फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रिसेप्शन की खुशियों के बीच विराट ने क्यों गाया 'सैड सॉन्ग', संगीत में भी किया था ऐसा

Fri, 22 Dec 2017 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
VIRAT SINGH
दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में हुए कल रात यानी गुरुवार को हुए अनुष्का-विराट के ग्रैंड रिसेप्शन में जमकर जश्न चला। देश के पीएम नरेंद्र मोदी समेत क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने शिरकत कर पार्टी में चार चांद लगा दिए। चारों ओर नाच गाने और खुशी का माहौल था। मगर विराट कोहली की एक हरकत ने फिर से लोगों को सवाल खड़े करने का मौका दे दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रिसेप्शन में डीजे की लाउड म्यूजिक के बीच विराट और अनुष्का ने अपने दोस्तों के साथ जमकर ठुमके लगाए। क्रिकेटर शिखर धवन के साथ अनुष्का का डांस तो इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। खुशी-मस्ती और जश्न के बीच विराट कोहली का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो दर्द भरे गाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

3 of 4
पार्टी हो और विराट कोहली गाना ना गाएं, ऐसा कैसे हो सकता है। मगर विराट के इस गाने ने ही हमें ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि खुशी के मौके पर ऐसे दर्द भरे नगमे क्यों? दरअसल, पार्टी में पंजाबी सिंगर गुरदास मान अपनी आवाज से समां बांध रहे थे। एक से बढ़कर एक पंजाबी गानो के बीच विराट गाते नजर आए 'किस बात का रोना है, किस बात पे रोते हैं'!!!

विज्ञापन

4 of 4
इसके पहले भी इटली में हुई शादी के दौरान संगीत सेरेमनी के मौके पर विराट ने स्टेज पर जाकर ऐसा ही एक सैड सॉन्ग गाया था। विराट का 'मेरे महबूब कयामत होगी' गाना भी जमकर वायरल हुआ था। हालांकि शादी के बाद तो ये रिसेप्शन धूमधाम से मना। अब हमें भी ऐसी ही उम्मीद होगी कि दिल्ली के बाद 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाला रिसेप्शन भी धमाकेदार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें