Jennifer Kendal and shashi kapoor
शशि कपूर-जेनिफर कैंडेल
70-80 दशक के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर यूं तो उस समय में हर लड़की के दिल पर राज किया करते थे। लेकिन शशि कपूर के दिल को कोई भी भारतीय लड़की भा ना सकी। शशि की तलाश पूरी हुई विदेश में। साल 1956 में शशि कपूर की मुलाकात हुई इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर कैंडेल से। पहली मुलाकात में ही शशि जेनिफर को अपना दिल दे बैठे और दोनों ने शादी कर ली। सितंबर 1984 में जेनिफर का निधन हो गया। सशि और जेनिफर के तीन बच्चे करण कपूर, कुणाल कपूर और एक बेटी संजना कपूर हैं।