फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि कपूर के निधन की खबर सुन बेहाल हुई उनकी को स्टार, बोलने की बजाय बहाती रहीं आंसू

Tue, 05 Dec 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
शशि कपूर
कल यानी 4 दिसंबर को करीब पौने पांच बजे बॉलीवुड के लेजेंड शशि कपूर का निधन हो गया। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। शशि कपूर के साथ 'शर्मीली', 'कभी कभी', 'काला पत्‍थर', 'शान', 'त्रिशूल' और 'दूसरा आदमी' जैसी फिल्में करने वाली राखी ने खबर सुनी तो वो हैरान रह गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राखी
राखी इस हालत में नहीं थीं कि वो कुछ बोल पाएं। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात करने के दौरान राखी ने कहा, 'मुझे इस खबर के बारे में पता है लेकिन मैं अभी बोलने की हालत में नहीं हूं। मैं बोलूंगी लेकिन अभी नहीं।'

पढ़ें- आमिर-सलमान को बड़ा झटका, पहली बार बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड ले गया ये नया चेहरा
विज्ञापन

3 of 5
shashi kapoor death
वेबसाइट ने फोन पर उनसे बात की। बात करते हुए राखी रोती जा रही थीं। बता दें कि शशि कपूर का निधन अंबानी हॉस्पिटल में हुआ। वो 79 साल के थे। आज 12 बजे शशि कपूर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पढ़ें- घर से बाहर आते ही बंदगी ने खोला पुनीश से प्यार का राज, इंटीमेसी के सवाल पर दिया ये जवाब

4 of 5
शशि कपूर
1938 में जन्मे शशि कपूर के तीन बच्चे करण कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर हैं। ये शशि कपूर की आखिरी तस्वीर है। जिसमें पूरा कपूर खानदान साथ है। ऋषि कपूर दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजमा चावल' की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शशि कपूर
जैसे ही उन्हें अपने चाचा शशि कपूर के निधन की खबर मिली उन्होंने शूटिंग रोक दी और मुंबई के लिए निकल पड़े। रात में बॉलीवुड का हर बड़ा स्टार शशि कपूर के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें