फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद घटना पर फूटा रानी मुखर्जी का गुस्सा, बोलीं- नाबालिग दुष्कर्मियों के साथ...

Thu, 05 Dec 2019 02:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rani Mukherji - फोटो : Social Media
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकारों में भी काफी गुस्सा हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, वरुण धवन और तनुश्री दत्ता जैसी बड़ी फिल्मी हस्तियां इस घटना पर अपना आक्रोश जता चुके हैं। अब अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने भी इस पर रोष व्यक्त किया है। रानी ने नाबिलग दुष्कर्मियों के साथ बालिग की तरह व्यवहार करने की बात कही। 
विज्ञापन

2 of 5
rani mukherji
एबीपी न्यूज से बात करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा कि लड़कियों को चौकन्ना और पहले से और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब नाबालिग लड़का दुष्कर्म कर सकता है, तो ऐसे में उस पर रहम क्यों किया जाए?
विज्ञापन

3 of 5
rani mukherji
रानी ने कहा माहौल और कानून को इतना सख्त बनाया जाना चाहिए कि कोई भी दुष्कर्म करने के बारे में सोच भी न सके। रानी ने ऐसे मामलों में सुनवाई को फास्ट ट्रैक किये जाने की भी मांग की।

4 of 5
Tanushree Dutta - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इससे पहले जूम टीवी से बातचीत में तनुश्री दत्ता ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि भारत में उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जाता है। ये बात तनुश्री की मीडिया टीम ने एक बयान जारी करके कही। मीडिया टीम के अनुसार तुनश्री दत्ता ने शिक्षा पर जोर देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी सवाल खड़ा किया है कि भारत को महिलाओं के लिए सुरक्षित कैसे बनाया जाए? तनुश्री ने कहा,' हमारे देश में कोई भी 'यौन उत्पीड़न' शब्द का मतलब नहीं समझता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanushree Dutta - फोटो : amar ujala mumbai
तुनश्री दत्ता की मीडिया टीम ने अपने बयान में आगे कहा, 'कई मनोवैज्ञानिक अध्ययनों और रिपोर्टों के अनुसार बहुत बार भारत में 'यौन उत्पीड़न' के शिकायतकर्ताओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता है, जबकि महिलाओं के साथ पूरे देश में छेड़खानी और अनुचित व्यवहार किया जाता है।' तनुश्री दत्ता ने महिला राजनेताओं से अपील की कि वह सभी इस मामले को काफी गंभीरता से उठाएं। साथ ही स्कूल के पाठ्यक्रमों में बच्चों को जागरूक करने वाले विषयों को शामिल करने की कोशिश करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें