शशि कपूर बॉलीवुड और कपूर खानदान के सबसे उम्दा एक्टर्स में से रहे हैं। उनकी बेहतरीन एक्टिंग सत्यम शिवम सुंदरम, दीवार, नमक हलाल जैसी फिल्मों में देखी जा सकती है। पिछले साल ही उन्हें दादा साहब फालके अवार्ड भी मिला। इस साल अपने जन्मदिन पर वे 78 साल के हो गए हैं। शशि के बारे में एक बात जरूर ऐसी है जो ज्यादा लोग नहीं जानते। एक तो ये कि कपूर खानदान के वो इकलौते सदस्य हैं जिन्होंने विदेशी महिला से शादी की और दूसरी उनकी लवस्टोरी।
विज्ञापन
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
2 of 15
शशि की लवस्टोरी अपने में ही खास और प्यारी है। बात 1956 की है जब शशि कलकत्ता में पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर में प्ले किया करते थे। कलकत्ता के एम्पायर में उनका चार हफ्तों का प्ले होना था लेकिन चूंकि वो सबको इतना पसंद आया कि इसे और आगे बढ़ा दिया गया। इस कारण दूसरी कंपनी जॉफरी केंडल की शेक्सपियराना इंटरनेशनल थिएटर को काफी इंतेजार कतरना पड़ा। इसी दौरान वे लगातार कई दिनों से एक खूबसूरत लड़की को हॉल की आगे वाली लाइन में उसी सीट पर बैठे देख रहे थे।
विज्ञापन
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
3 of 15
शशि को वो लड़की पहली नजर में ही भा गई। पता लगाया तो मालूम पड़ा कि वो जेनिफर केंडल है, शेक्सपियराना कंपनी के मालिक की बेटी। शिश ने अपने चचेरे भाई सुभिराज से दोनों की मीटिंग फिक्स कराने को कहा। आखिरकार शशि को जेनिफर से मिलने का मौका मिला।
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
4 of 15
शशि की उस वक्त तक एक भी गर्लफ्रेंड नहीं थी। घबराए से शशि जेनिफर से मिले। लेकिन जेनिफर की प्रतिक्रिया बहुत साधारण थी, जैसे कि शशि उनके लिए कुछ हो ही न! पहली मुलाकात में तो कुछ ऐसा नहीं हुआ जिससे बात आगे बढ़े।
विज्ञापन
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
5 of 15
धीरे धीरे जेनिफर अपने ग्रुप के साथ शशि के दूसरे प्ले देखने भी आने लगीं और इनकी मुलाकातें बढ़ने लगीं। बस फिर क्या था, हो गया दोनों में प्यार। हालांकि कई दोस्तों और परिवार वालों का कहना ये भी था कि शशि के पंख तो उड़ान भरने से पहले ही बांध दिए गए थे।
विज्ञापन
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
6 of 15
18 साल के शशि बेहद शर्मीले थे और जेनिफर भी कुछ नहीं कह पाती थीं। शशि ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें जेनिफर का हथ पकड़ने में भी कई दिन लग गए थे। एक दिन वो दोनों फिल्म देखने जा रहे थे। उस वक्त शशि की कमाई भी कम थी और वे लोकल ट्रेन से सफर करते थे। वे दोनों ट्रेन में जा ही रहे थे कि अचानक कुछ ऐसा हुआ जो शशि ने सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
7 of 15
shashi kapoor
लोकल ट्रेन मेंम काफी भी़ड़ थी और अचानक झटका लगा और शशि ने जेनिफर को संभालने के लिए उनका हाथ पकड़ लिया। पहली बार हाथ पकड़ना तो हो गया लेकिन शशि ये नहीं समझ पा रहे थे कि हाथ छोड़े या नहीं। क्योंकि शायद वे कभी छोड़ना ही नहीं चाहते थे।
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
8 of 15
अपनी कोर्टशिप के दौरान शशि इतना कम कमाते थे कि जेनिफर को किसी छोटे मोटे रेस्टोरेंट ही ले जा पाते थे। शशि नहीं समझ पा रहे थे कि अगला कदम क्या लें। तभी एक दिन बड़े भाई शम्मी कपूर ने शशि ने जेनिफर को घर पर बुलाने को कहा।
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
9 of 15
शम्मी चाहते थे कि जेनिफर घर आ कर माता-पिता से मिलें लेकिन शशि को लगा कि उन्हें डांट पड़ने वाली है। शशि उन्हें अपने घर ले जाने के बजाए शम्मी के घर ही ले गए जहां उनकी भाभी गीता को जेनिफर एक नजर में पसंद आ गईं। यहां तक कि गीता शशि को अपनी कार औऱ पैसे दे देती थीं ताकि वे दोनों घूमने जा सकें औऱ अच्छा खाना खा सकें। लेकिन जेनिफर इन सबसे तंग आ चुकी थीं।
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
10 of 15
शशि की शर्मीली हरकतों से जेनिफर परेशान हो चुकी थीं और उन्होंने एक दिन खुल कर बोल ही दिया उन्होंने बोला,''तुम मुझे इतने वक्त से जानते हो और कभी मेरी तरफ कदम नहीं बढ़ाया। जबकि मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं।'' जेनिफर का बोलना जैसे शशि के कानों में शहद घोल गया। शशि ने शम्मी को अपने पिता से बात करने केलिए मनाया।
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
11 of 15
shashi kapoor
यहां भी एक बार में बात नहीं बनीं। शशि के पिता ब्रिटिश बहू नहीं लाना चाहते थे लेकिन उन्होंने बेटे को एक मौका दने की सोची। लेकिन जेनिफर के पिता कुछ और ही सोच रहे थे। उनके लिए जेनिफर सिर्फ बेची नहीं बल्कि उनके शो की हीरोइन भी थी और वो उसे खोना नहीं चाहते थे। उन्होंने साफ कर दिया कि दोनों को शादी के लि दो साल का इंतेजार करना होगा।
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
12 of 15
फिर क्या था! शशि शेक्सपियराना ग्रुप के साथ भी अलग अलग जगह जाकर प्ले करने लगे। दो साल बाद यानी 1958 में फिर से शशि ने जॉफरी से बेटी का हाथ मांगा तो उन्होंने मना कर दिया। अब तक जेनिफर ने भी शादी की ठान ली थी। जेनिपर ने शशि से कहा,''मैं मैच्योर हूं और तुमसे शादी करना चाहती हूं। मेरे पिता को मना करते रहने दो।''
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
13 of 15
shashi kapoor
शशि और जेनिफर मुंबई वापस आ गए और जुलाई 1958 में भारतीय रीति रिवाजों में दोनों की शादी हो गई। जेनइफर शशि से उम्र में कुछ साल बड़ी थीं इसलिए उनका पूरा ध्यान भी रखती थीं। कपूर खानदान में शराब पीना आम था लेकिन जेनिफर शशि की पीने की आदत पर लगाम लगा कर रखती थीं। वे ध्यान रखती थीं कि शशि हमेशा स्मार्ट और फिट रहें। इनका रिश्ता अच्छा चल रहा था लेकिन जेनिफर ने शशि से एक राज थिपा कर रखा हुआ था।
शशि कपूर-जेनिफर केंडल की लवस्टोरी
14 of 15
वैसे तो जेनिफर शशि के सब बताती थीं लेकिन उन्होंने इतना बड़ा राज छिपाए रखा कि उन्हें कैंसर है। जेनिफर ने बिना शशि को बताए पृथ्वी थिएटर केलिए काम भी जारी रखा और अपना योगदान देती रीहं। लेकिन इतने साल बाद 7 सितंबर 1984 को जेनिफर ने आखिरी सांस ली। उनकी कैंसर से मृत्यु हो गई थी।
शशि जेनिफर से इतना प्यार करते थे कि उनके जाने के बाद दूसरी शादी भी नहीं की। उनकी जिंदगी में जेनिफर की जगह कोई नहीं ले सका और वे हमेशा उन्हें याद करते हैं। शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर।