फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गाने से शशि कपूर ने सिखाया लव लेटर लिखना, सुनिए उनके 5 सदाबहार गीत जो आज भी दिलों पर करते हैं राज

Mon, 18 Mar 2019 11:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शशि कपूर
पद्मभूषण और दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित एक्टर शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था। अपने सादे अंदाज और खूबसूरत स्माइल से दर्शकों का दिल जीतने वाले शशि कपूर लड़कियों के फेवरेट हुआ करते थे। 79 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद इस महान कलाकार ने 2017 में आखिरी सांस ली थी। शशि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर आज पेश हैं उनकी फिल्मों के शानदार गीत... 
विज्ञापन

फिल्म- कन्यादान
गाना- लिखे जो खत तुझे


रफी साहब की आवाज और गोपालदास नीरज द्वारा लिखा ये गीत आज भी लोगों की पहली पसंद है। इस गाने से शशि कपूर ने प्रेमियों को प्यार भरा खत लिखना सिखाया। बेशक लव-लेटर्स का चलन अब खत्म हो गया हो लेकिन गाने की मधुरता अब भी कायम है।
विज्ञापन

फिल्म- जब जब फूल खिले
गाना- परदेसियों से न अखियां मिलाना


इस फिल्म का ‘परदेसियों से न अखियां मिलाना’ बेहद हिट रहा है आज भी शशि साहब के इस गाने के सुनने वालों की संख्या कम नहीं है।

फिल्म- शर्मीली
गाना- खिलते हैं गुल यहां

गीतकार नीरज और संगीतकार सचिन देव बर्मन की जुगलबंदी में सुनिए ये गाना।

विज्ञापन

फिल्म- काला पत्थर
गाना- एक रास्ता है जिंदगी 

किशोर कुमार की आवाज में बाइक पर बेफिक्री में सड़क नापते शशि साहब को देखना बड़ा उम्दा अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म- सुहाग
गाना- ऐ यार सुन यारी तेरी


लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की धुन में आनंद बख्शी के बोल बेहद शानदार हैं। दोस्ती को बयां करता ये गाना आज भी लोगों को ब्हद पसंद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें