वाईआरएफ यूनिवर्स इन दिनों खूब चर्चा में है। इसके साथ सलमान खान, शाहरुख खान, कटरीना कैफ, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा भी कई सितारे इसका हिस्सा बन चुके हैं। आने वाले साल में कई अन्य सितारे भी वाईआरएफ यूनिवर्स से जुड़ने वाले हैं। हाल ही में खबर आ रही है कि अभिनेत्री शरवरी वाघ वाईआरएफ यूनिवर्स का हिस्सा होने वाली हैं।