हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की लिस्ट जारी की है। इसमें बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम शामिल है। शाहरुख का इस लिस्ट में 65वां, सलमान का 71वां और अक्षय का 80वां स्थान है। आइए जानते हैं बॉलीवुड में और कौन से सितारे हैं जो सबसे ज्यादा फीस लेते हैं।
विज्ञापन
ये हैं बॉलीवुड के रईसजादे, सलमान 60 तो कोई ऋतिक 40 करोड़ रुपए लेते हैं फीस
2 of 8
सलमान खान
इसमें पहला नाम सलमान खान का है। इस बात में कोई शक नहीं है कि सलमान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स में से एक हैं। 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी हिट देने वाले सलमान एक फिल्म के 60 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
ये हैं बॉलीवुड के रईसजादे, सलमान 60 तो कोई ऋतिक 40 करोड़ रुपए लेते हैं फीस
3 of 8
aamir khan
- फोटो : Twitter
दूसरे नंबर पर आमिर खान का नाम है। मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की फिल्म 'पीके' ने वर्ल्डवाइड 792 करोड़ रुपए की कमाई की थी। आमिर अपनी हर फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए लेते हैं।
ये हैं बॉलीवुड के रईसजादे, सलमान 60 तो कोई ऋतिक 40 करोड़ रुपए लेते हैं फीस
4 of 8
shahrukh khan
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर राज करते आए हैं। भले ही शाहरुख की पिछली कुछ फिल्में हिट ना रही हों लेकिन उनका स्टारडम कम नहीं हुआ है। 'फैन' और 'दिलवाले' जैसी फिल्में करने वाले शाहरुख एक फिल्म के 45 करोड़ रुपए लेते हैं।
विज्ञापन
ये हैं बॉलीवुड के रईसजादे, सलमान 60 तो कोई ऋतिक 40 करोड़ रुपए लेते हैं फीस
5 of 8
akshay kumar
खिलाड़ी कुमार यानी हमारे अक्षय कुमार भी फीस लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। एक साल में चार हिट फिल्में देने वाले अक्षय की 'एयरलिफ्ट', 'हाउसफुल 3' और 'रुस्तम' हिट फिल्मों में से एक है। अक्षय कुमार अपनी हर फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपए लेते हैं।
विज्ञापन
ये हैं बॉलीवुड के रईसजादे, सलमान 60 तो कोई ऋतिक 40 करोड़ रुपए लेते हैं फीस
6 of 8
ऋतिक रोशन
अक्षय के बाद पांचवा नंबर ऋतिक रोशन का है। ऋतिक फिल्मों के मामले में काफी चूजी हैं। अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए मशहूर ऋतिक एक फिल्म का 35 से 40 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। बता दें कि ऋतिक की पिछली दो फिल्में 'काबिल' और 'मोहन जोदारो' फ्लॉप रही थीं।
विज्ञापन
ये हैं बॉलीवुड के रईसजादे, सलमान 60 तो कोई ऋतिक 40 करोड़ रुपए लेते हैं फीस
7 of 8
दीपिका पादुकोण
इन हीरो के बाद नाम आता है खूबसूरत दीपिका पादुकोण का। 'पीकू' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोण अपनी हर फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपए लेती हैं। बता दें कि पीकू के लिए दीपिका पादुकोण को अमिताभ बच्चन से ज्यादा फीस मिली थी।
ये हैं बॉलीवुड के रईसजादे, सलमान 60 तो कोई ऋतिक 40 करोड़ रुपए लेते हैं फीस
8 of 8
कंगना रनौत
दीपिका के बाद कंगना रनौत एक ऐसी एक्ट्रेस जो अपनी एक फिल्म के लिए 11 करोड़ रुपए लेती हैं। अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में शोहरत कमाने वाली कंगना ने 'तनु वेड्स मनु' जैसी हिट फिल्म देकर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया है।