फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मिला टैगोर ने इसलिए करवाया था बिकिनी में फोटोशूट, बताया कैसे शर्म से पानी पानी हुआ फोटोग्राफर

Mon, 25 Jan 2021 05:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शर्मिला टैगोर - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ अभिनेत्री शर्मिला टैगोर 60 और 70 के दशक की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बिकिनी पहनकर दुनिया के सामने आने का साहस किया। वो समय शर्मिला को अब भी बहुत अच्छे से याद है क्योंकि अपना साहस दिखाने के बाद उनकी फजीहत भी बहुत हुई थी। उस अनुभव को याद करते हुए शर्मिला ने बताया है कि वो वाकया वह खुद भी नहीं भूल सकतीं और लोग भी उन्हें कभी भूलने नहीं देते।
विज्ञापन

2 of 5
शर्मिला टैगोर - फोटो : instagram
हाल ही में शर्मिला टैगोर सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन सत्र का हिस्सा बनीं जिसमें उन्होंने अपने बीते दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उनकी पसंद हमेशा दूसरे लोगों से हटकर ही रही। अक्सर वह ऐसे कामों में हाथ डाल देती थीं जो दूसरों के लिए अपरंपरागत होते थे। शर्मिला ने कहा, 'मेरी जिंदगी के फैसले अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो मुझे पता चलता है कि वह बहुत अपरंपरागत रहे। जैसे कि एक मैगजीन के लिए करवाया गया वह बिकिनी फोटोशूट ही देख लें। मेरे उस काम को लोग मुझे कभी भूलने ही नहीं देते।'
विज्ञापन

3 of 5
शर्मिला टैगोर
बताया जाता है कि वर्ष 1966 में फिल्म मैगजीन के लिए करवाया गया शर्मिला का वह बिकिनी फोटोशूट खुद शर्मिला का ही विचार था। एक इंटरव्यू में इसके बारे में शर्मिला ने कहा था कि उस समय समाज संकीर्ण सोच का हुआ करता था? शर्मिला ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैंने वह फोटोशूट क्यों करवाया? वह मेरी शादी के कुछ समय पहले की ही बात रही। मुझे याद है जब मुझे बिकिनी में फोटोग्राफर के सामने पेश किया गया तो उसने मुझसे यही पूछा, क्या मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।'

4 of 5
शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर ने बताया कि बिकिनी फोटोशूट के दौरान फोटोग्राफर ने उन्हें कई बार अपने शरीर को ढंकने के लिए भी कहा। शर्मिला कहती हैं, 'वह मुझसे भी ज्यादा चिंतित था। लेकिन, मुझे वह फोटोशूट करवाने में कोई हिचक नहीं हुई। दिक्कत मेरे लिए तब शुरू हुई जब उस मैगजीन के कवर पेज को देखकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू किया। मैं हैरान थी कि लोगों को आखिर वह तस्वीर पसंद क्यों नहीं आ रही? मुझे लगता है कि मैं उसमें बहुत अच्छी लग रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शर्मिला टैगोर
उस समय को याद करते हुए शर्मिला ने बताया कि कुछ लोगों ने तो इसे सस्ती पब्लिसिटी पाने का एक जरिया बताया तो किसी ने इसे कहा बिना सोचे समझे किया गया काम। शर्मिला ने कहा, 'मुझे उससे नफरत हो गई। हो सकता है कि मेरे अंदर एक प्रदर्शक छुपी हुई थी। मैं उस समय जवान थी और मुझे कुछ अलग भी करना था।' शर्मिला इस समय फिल्मों से दूर हैं। अंतिम बार पर्दे पर उन्हें दानिश आलम की वर्ष 2010 में आई फिल्म 'ब्रेक के बाद' में देखा गया। उनके बच्चे सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें