फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना पर देशद्रोह का मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट ने 15 फरवरी तक टाली सुनवाई

Mon, 25 Jan 2021 04:34 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के लिए एक राहत भरी खबर आई है। देशद्रोह के मामले में आरोपी अभिनेत्री पर सोमवार को सुनवाई टल गई। बॉम्बे हाई कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 15 फरवरी को करेगा। बीते साल एक बयान को लेकर कंगना के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twiiter@KanganaTeam
17 अक्टूबर 2020 को कथित तौर पर दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ाने और अन्य आरोपों के लिए स्थानीय अदालत के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। कंगना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को हिंदू-मुसलमान में बांटने और सामाजिक द्वेष को बढ़ावा देने का आरोप लगा।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153ए (अलग-अलग धार्मिक, जातीय समूहों में द्वेष को बढ़ावा देना), धारा-295 ए (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काना), धारा-124 ए (देशद्रोह) और धारा-34 के तहत मामला दर्ज किया गया
 
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई थीं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ खूब बयानबाजी की। इसके अलावा वह कई सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलीं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे बयान दे दिए जिससे वे मुसीबत में पड़ गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
बीते दिनों इस मामले में कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली से मुंबई की बांद्रा पुलिस ने पूछताछ की थी। इसके बाद कंगना ने एक ट्वीट कर लिखा था, 'अगर आप भारत के विरोधी हैं तो आपको बहुत सारा समर्थन, काम, पुरस्कार और प्रशंसा मिलेगी। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आपको अकेले ही खड़ा होना पड़ेगा। अपनी स्वयं की सहायता प्रणाली बनें और अपनी स्वयं की अखंडता की सराहना करें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें