शर्मिला टैगोर, मंसूर अली खान पटौदी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर के इश्क की कहानी काफी दिलचस्प है। यह उन दिनों की बात है, जब शर्मिला टॉप की एक्ट्रेस थीं और मंसूर उस समय के बेहतरीन क्रिकेटर थे। शर्मिला टैगोर मंसूर की बहुत बड़ी फैन थीं। वहीं, नवाब साहब को भी पहली नजर में ही शर्मिला से प्यार हो गया था। उन्हें इस एक मुलाकात में महसूस हो गया था कि शर्मिला ही वह लड़की हैं, जो उनके लिए बनी है लेकिन फिर भी उन्होंने अभिनेत्री को प्रपोज करने में चार साल लगा दिए थे।