हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम, जिसने पहली बार बड़े पर्दे पर बिकिनी पहनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह नाम और कोई नहीं बल्कि शर्मिला टैगोर का है। 70 के दशक की मशहूर और दिग्गज अदाकाराओं में से एक शर्मिला टैगोर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर भी वह सुर्खियों में रहती थीं। जिस जमाने में अभिनेत्रियां सलवार सूट और साड़ी से अपना बदन ढंके घूमती थीं, उस जमाने में शर्मिला ने बिकिनी पहनकर फोटोशूट कराया था। उस वक्त इस फोटोशूट पर विवाद खड़ा हो गया था। यही शर्मिला टैगोर आज यानी 8 दिसंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको शर्मिला टैगोर के बारे में आपको कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।