शरमन जोशी
- फोटो : Social Media
राजकुमार हिरानी को मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, पीके, संजू, 3 इडियट्स जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। शरमन से उनकी मुलाकात तब हुई जब वह 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' जैसी फिल्में बना चुके थे। शरमन कहते हैं, 'उस समय तक मैं भी 'गोलमाल' और 'ढोल' जैसी फिल्में कर चुका था। इन सब फिल्मों में भी है मेरा किरदार बहुत अच्छा रहा और मुझे बहुत सराहना भी मिली। लेकिन, राजू सर को मेरा काम 'स्टाइल' फिल्म में ही पसंद आया था।'