फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अपने फैंस को निराश नहीं कर रहीं उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर साझा किया स्टाइलिश वीडियो

Tue, 12 May 2020 06:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला लॉकडाउन में भी अपने फैंस को निराश नहीं कर रही हैं। उर्वशी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। आए दिन वो अपनी नई तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उर्वशी का दिलकश अंदाज दिख रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : Social Media
अपने इस नए वीडियो में उर्वशी रौतेला स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने पर्पल कलर की ड्रेस पहन रखी है। इस स्लो मोशन वीडियो में उनका अंदाज देखते ही बन रहा है। खुले आसमान के नीचे, गार्डन में शूट किया गया ये वीडियो उर्वशी के फैंस का दिल जीत रहा है। इसे साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, 'लवर गर्ल।'
 
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media
याद दिला दें कि बीते दिनों उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी थी। मुंबई पुलिस से शिकायत के बाद उनके फेसबुक अकाउंट को फिर से रिकवर कर लिया गया था। उर्वशी रौतेला के फेसबुक अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर ने कुछ अश्लील पोस्ट भी साझा की गई थीं।

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : Youtube
उर्वशी रौतेला ने बताया था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक करने के बाद हैकर उनसे मोटी रकम मांग रहा था। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस मामले गंभीरता से लेते हुए कुछ ही समय में उर्वशी के अकाउंट को रिकवर कर लिया। इसके बाद अभिनेत्री ने खुशी जताते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उर्वशी ने अपने करियर की शुरुआत सनी देओल की फिल्म सिंह साब द ग्रेट से साल 2013 में की थी। इसके बाद वो साल 2016 में फिल्म सनम रे में नजर आईं। साल 2018 में उन्हें एक बार फिर ग्रेट ग्रैंड मस्ती में देखा गया। आखिरी बार उर्वशी साल 2019 में फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं।

ऋषि कपूर के दामाद ने साझा की फैमिली फोटो, लिखा ये खूबसूरत संदेश

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें