Nikkhil Advani
- फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर निखिल आडवाणी 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने अब तक 'सलाम-ए-इश्क', 'कल हो ना हो' और 'कट्टी-बट्टी' जैसी कई शानदार फिल्में बनाई हैं। निखिल आडवाणी ने बतौर डायरेक्टर 'कल हो ना हो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके अलावा वह कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। इससे पहले निखिल आडवाणी कई फिल्मों में एसोसिएट डायरेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी फिल्मों की कहानी के अलावा गानें भी काफी हिट रहे हैं।