फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharat Saxena Birthday: पहले खलनायक बनकर जीता लोगों का दिल, अब फिटनेस के जरिए यंग एक्टर्स को दे रहे मात

Wed, 17 Aug 2022 07:03 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : Instagram
फिल्मों में ज्यादातर सहायक भूमिकाओं में नजर आने वाले शरत सक्सेना ने हर किरदार में दर्शकों का दिल जीता है। खलनायक से लेकर कॉमेडी और इमोशनल रोल भी शरत सक्सेना ने बड़े पर्दे पर बहुत ही बखूबी निभाए हैं। उन्होंने भले ही पर्दे पर ज्यादातर नेगेटिव रोल किए हों, लेकिन दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब सराहा है। तकरीबन 250 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू और मलयामल फिल्मों में भी काम किया है। आज शरत सक्सेना अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : Instagram
शरत सक्सेना का जन्म 17 अगस्त 1950 में मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुआ था। अपनी शुरुआती शिक्षा उन्होंने भोपाल के सेंट जोसफ कॉन्वेंट हाईस्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रानिक्स और कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई जबलपुर से की। उनको बचपन से ही अभिनेता बननने का बड़ा शौक था। बस फिर क्या था पढ़ाई खत्म हुई और शरत 1972 में आंखों में सपने संजोए एक्टर बनने के लिए मुंबई पहुंच गए। वह एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से थे, इस वजह से उनको इंडस्ट्री में काफी ज्यादा संघर्ष भी करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
शरत सक्सेना ने कभी भी हार नहीं मानी और आखिरकार उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। साल 1974 में शरत सक्सेना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने अमिताभ बच्चन, मौसमी चटर्जी और प्रेम चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘बेनाम’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के बाद उन्हें अपना सपना सच होता दिखाई दिया। पहली ही फिल्म में दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया और उनके अभिनय को सराहा। इसके बाद उन्होंने काला पत्थर, तराना, शान, शक्ति,  पुकार, एजेंट विनोद, दीवाना मैं दीवाना, बागबान, प्यार के साइड इफेक्ट्स, फिर हेरा फेरी, वह लाइफ हो ऐसी, तुमको ना भूल पाएंगे, मां तुझे सलाम, जोश, गुलाम, गुप्त, त्रिदेव सहित कई फिल्मों में काम किया

4 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों के अलावा शरत सक्सेना 1987 में आई श्रीदेवी और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में भी मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में उन्होंने डागा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया। अपने करियर के शुरुआती दौर में शरत सक्सेना ने ज्यादातर फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई। उनके इस रूप को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। लेकिन शरत जैसे-जैसे अपने करियर में आगे बढ़े उन्होंने हर तरीके के किरदार पर्दे पर निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरत सक्सेना - फोटो : Twitter
निजी जिंदगी की बात करें तो शरत सक्सेना ने शोभा सक्सेना से शादी है। उनके दो बच्चे वीरा और विशाल हैं। फिल्मों के साथ-साथ शरत सक्सेना अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सचेत रहते हैं। 72 साल की उम्र  में भी वह फिटनेस के मामले में यंगस्टर्स को मात देते हैं। 70 की उम्र पार करते ही जहां लोग खुद को थका महसूस करते हैं, वहीं शरत ने खुद के मेंटेन कर रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें