सौगंध का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शांतिप्रिया को 1994 में फिल्म ‘इक्के पे इक्का’ में आखिरी बार देखा गया लेकिन उसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी ही बनाए रखी। बीच में वह धारावाहिक ‘द्वारकाधीश’ में दिखाई दी थीं लेकिन बड़े पर्दे से वह तभी भी दूर ही रहींI पिछले साल चर्चा थी कि उन्हें ‘बिग बॉस’ का प्रस्ताव मिला है। शांतिप्रिया फिल्म 'सरोजनी' से बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी भी कर रही हैं। यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल के अलावा तेलुगू में भी रिलीज होगी।