हिंदी सिनेमा में इन दिनों एक नई हलचल है। धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म ‘लाइगर’ के ट्रेलर के बाद इसके सितारे विजय देवरकोंडा जहां जा रहे हैं, दर्शकों का उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। वह कहते भी हैं, ‘अब तक मैं जहां जहां गया हूं। लोगों ने मुझे दिल खोलकर मोहब्बत दी है। पटना हो या अहमदाबाद, लोगों का मेरे प्रति प्यार असीम रहा है। अब इस प्यार का असली इम्तिहान बॉक्स ऑफिस पर होना है और मुझे उम्मीद है कि ये सारे लोग सिनेमाघरों में भी जरूर आएंगे।’ लेकिन, फिल्म ‘लाइगर’ में विजय देवरकोंडा का असली इम्तिहान लेने आ रहा है एक नया विलेन। नाम है इसका, विश!