अभिनेता अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'सौगंध' में उनके साथ नजर आई खूबसूरत अभिनेत्री तो आपको याद होगी? खूबसूरत मुस्कान और बड़ी-बड़ी आंखों वाली इस एक्ट्रेस का आज जन्मदिन हैं। नाम है शांतिप्रिया। संयोग की बात है कि 'सौगंध' शांतिप्रिया की भी हिंदी पहली हिंदी फिल्म थी। इससे पहले वह साउथ सिनेमा में अपना नाम रौशन कर चुकी थीं। 'सौगंध' में खिलाड़ी कुमार और शांतिप्रिया की जोड़ी खूब हिट हुई। इसके बाद शांतिप्रिया ने फिर कुछ और हिंदी फिल्मों में काम किया, मगर 'सौगंध' जैसा जादू नहीं चला पाईं। फिर, अचानक वह इंडस्ट्री से गायब हो गईं। हालांकि, इस साल खबर आई कि वह फिर रुपहले पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। आज शांतिप्रिया का बर्थडे है। आइए जानते हैं इनके बारे में...