फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanthi Priya: सांवले रंग के कारण इस एक्ट्रेस को 28 साल तक नहीं मिला काम, अब इस बायोपिक से कर रहीं वापसी

Wed, 15 Feb 2023 02:06 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अभिनेत्री शांति प्रिया - फोटो : social media

'भारत कोकिला' सरोजिनी नायडू के लाइफ पर बायोपिक बनाई जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब इस फिल्म की घोषणा हुई, तब स्टार कास्ट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। अब खबर है कि इस फिल्म में यंग सरोजिनी के रोल में सोनल मोंटेरो नजर आएंगी। वहीं, इसके बाद इस किरदार को अभिनेत्री शांति प्रिया निभाएंगी।

विज्ञापन

2 of 7
अभिनेत्री शांति प्रिया - फोटो : social media

फिल्म 'सौगंध' में आई थीं नजर

एक्ट्रेस शांति प्रिया 28 साल बाद इस बायोपिक फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री फिल्म 'सौगंध' में खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में शांति ने अपनी कातिल निगाहों से लोगों को दीवाना बना लिया था। अब एक्ट्रेस 28 साल बाद कमबैक कर रही हैं।

विज्ञापन

3 of 7
अभिनेत्री शांति प्रिया - फोटो : social media

सांवला रंग बना 'दुश्मन’

एक्ट्रेस शांति प्रिया के फिल्मी करियर में उनका सांवला रंग बाधा बना। शांति के जीवन में एक ऐसा समय भी आया, जब स्किन कलर की वजह से उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया। शांति ने आखिरी बार फिल्म 'इक्के पे इक्का' में काम किया था। यह फिल्म 1994 में आई थी। स्किन कलर सांवला होने की वजह से शांति को कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। फिल्म 'सौगंध' में उनके स्किन कलर को लेकर काफी बातें भी बनाई गई थीं।

4 of 7
अभिनेत्री शांति प्रिया - फोटो : social media

'स्किन कलर को लेकर करते थे जलील'

एक्ट्रेस शांति प्रिया ने एक इंटरव्यू में स्किन कलर की वजह उनके साथ हो रहे भेदभाव का दर्द बयां किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि सेट पर डायरेक्टर उन्हें 100 से 200 क्रू मेंबर्स के सामने जलील करते थे। शांति जब मेकअप के बाद सेट पर आती थीं, तब उनसे पूछा जाता था कि उनका मेकअप किसने किया है। इस बात पर शांति बिना किसी का नाम लिए कहती थीं कि उन्होंने खुद ही अपना मेकअप किया।

विज्ञापन

5 of 7
अभिनेत्री शांति प्रिया - फोटो : social media

जब अक्षय कुमार ने उड़ाया मजाक

शांति प्रिया के सांवले रंग का मजाक एक्टर अक्षय कुमार ने भी उड़ाया था। एक्ट्रेस को अजय देवगन की एक फिल्म के लिए उन्हें स्क्रीन टेस्ट देना पड़ा था। इसके बाद डायरेक्टर ने उनसे कहा कि फिल्म में गोरी अभिनेत्री की जरूरत है। सांवला रंग होने की वजह से शांति को फिल्म नहीं मिली।

विज्ञापन

6 of 7
अभिनेत्री शांति प्रिया - फोटो : social media

टीवी में किया काम

शांति ने कुछ समय तक टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया, लेकिन कुछ वजहों के चलते उन्होंने टीवी को भी अलविदा कह दिया। शांति की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उस समय उनके निजी जीवन में काफी उथल- पुथल मची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिनेत्री शांति प्रिया - फोटो : social media

हार्ट अटैक से पति की मौत

एक्ट्रेस ने जाने माने अभिनेत्रा सिद्धार्थ रॉय से शादी की थी, लेकिन हार्ट अटैक के चलते साल 2004 में सिद्धार्थ का निधन हो गया। इसके बाद शांति ने अकेले अपने दोनों बच्चों की परवरिश की।

यह भी पढ़ें-  Ranbir Kapoor: फिल्म प्रमोशन के दौरान रणबीर को आई आलिया-राहा की याद, लाइव कॉन्सर्ट में लुटाया दोनों पर प्यार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें