फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanaya Kapoor: शनाया कपूर की झोली में आई ये पैन इंडिया फिल्म, साउथ मूवी से करने जा रहीं एक्टिंग डेब्यू

Thu, 06 Jul 2023 01:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शनाया कपूर बॉलीवुड से पहले साउथ डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस के हाथ पैन इंडिया फिल्म लगी है, जिसमें उनका रोल बेहद अहम होने वाला है।
 
विज्ञापन
1 of 5
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की लाडली बेटी शनाया कपूर बीते लंबे समय से अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। करण जौहर ने अपने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले शनाया को लॉन्च करने का एलान किया था। इसी कड़ी में शनाया के साउथ डेब्यू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो, शनाया पैन इंडिया फिल्म के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ताजा जानकारी के मुताबिक शनाया कपूर, मोहनलाल की फिल्म 'वृषभ' से साउथ डेब्यू करेंगी। एकता कपूर के जरिए निर्मित इस फिल्म के कलाकारों का हिस्सा होने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में इस पैन इंडिया फिल्म में शनाया के रोल के बारे में अधिक जानकारी दी गई है। 'वृषभ' का डायरेक्शन नंद किशोर करने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'कहानी एक पिता और पुत्र के रिश्ते के बारे में है। वृषभ में शनाया कपूर की एक बहुत ही गतिशील भूमिका है। यह एक पीरियड फिल्म है, जिसमें अतीत और वर्तमान दोनों का समावेश है। शनाया इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, क्योंकि वह वह हैं जो अतीत और वर्तमान को जोड़ती हैं। भूमिका ग्लैमरस और परफॉर्मेंस ओरिएंटेड दोनों है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है।'

Mayank Dixit: सलमान खान की फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर संग दिल्ली में मारपीट, सिर और गले पर आईं गंभीर चोटें

4 of 5
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मोहनलाल स्टारर फिल्म 'वृषभ' को डायरेक्टर एसएस राजामौली की तेलुगू सुपरहिट फिल्म 'मगधीरा' के समान बताया जा रहा है। फिल्म प्यार और बदले पर केंद्रित है, और एक ऐसी कहानी बताती है जहां हम देखते हैं कि क्या प्यार बदले पर जीत हासिल करता है या नहीं। इसे मुख्य रूप से तेलुगू और मलयालम में शूट किया जाएगा और इसे एक दक्षिण भारतीय फिल्म माना जा रहा है, जो पूरे भारत में रिलीज होगी।

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' में इस हसीना संग रोमांस फरमाएंगे कार्तिक आर्यन, नाम जान उत्साहित हो उठेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
'वृषभ' में गरुड़ राम, श्रीकांत, रोशन मेका और सिमरन जैसे सितारे लीड रोल में हैं। सिनेमैटोग्राफी संतोष थुंडिल के जरिए किया जाएगा। फिल्म का कला निर्देशन मोहन बी केरे कर रहे हैं। केएम प्रकाश संपादक हैं। फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स की एकता कपूर ने कनेक्ट मीडिया और एवीएस स्टूडियो के सहयोग से किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग इसी महीने से शुरू होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें