फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera Twitter Review: दर्शकों को भा गई रणबीर कपूर की अदाकारी, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे सिनेमाघर

Fri, 22 Jul 2022 11:53 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चार साल के लंबे ब्रेक के बाद आखिरकार आज रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से फैंस इसको देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। ट्रेलर देखने के बाद से ही फिल्म में रणबीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। सिर्फ इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को कड़ी टक्कर दे सकती है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा वाणी कपूर और संजय दत्त भी हैं। संजय दत्त जहां एक पुलिसवाले शुद्ध सिंह के किरदार में हैं तो वहीं वाणी कपूर ने डांसर का रोल निभाया है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शमशेरा भले ही आज रिलीज हुई हो, लेकिन इस फिल्म को हिट कराने के लिए मेकर्स ने 'भूल भुलैया 2' वाली ट्रिक अपनाई है। शेमशेरा के रिलीज होने से पहले ही सोमवार को मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग ओपन कर दी थी। एडवांस बुकिंग में शमशेरा ने 4.87 करोड़ का कारोबार कर लिया था। वहीं दर्शकों के अच्छे रिव्यू और एडवांस बुकिंग के कारोबार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये भूल भुलैया 2 के बाद ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हो सकती है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म देखने के बाद एक ट्विटर यूजर ने कहा- ये बड़े का एक शानदार रोमांच है...इसे देखने के बाद आपका दिल पिघल जाएगा...और आपको इस फिल्म से प्यार हो जाएगा...विजुअल का कॉन्सेप्ट, डायरेक्शन और नि:संदेह रणबीर की परफॉर्मेंस जबरदस्त है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-एंगेजिंग...एंटरटेनमेंट...एक्सीलेंट...रणबीर का एंट्री सीन, ट्रेन का सीक्वेंस सभी कुछ बढ़िया और मसालेदार तरीके से क्लिक किया गया है। जनता के लिए बिल्कुल सही फिल्म है...इसमें कुछ बेहतरीन शॉट हैं...करण मल्होत्रा और पूरी टीम को बधाई।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं कई दर्शक तो थियेटर में बैठकर आधी फिल्म देखने के बाद ही इसे बेहतरीन बता रहे हैं। एक दर्शक ने तो आधी फिल्म देखने के बाद ही इसके पांच में से साढ़े तीन की रेटिंग दे डाली है। उन्होंने लिखा- रणबीर की परर्फॉर्मेंस बेहतरीन है...सिनेमेटोग्राफी और वीएफएक्स अक अलग लेवेल का है। वहीं कुछ लोग इसे फ्लॉ़प फिल्म और कई लोग आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग ऑफ हिंदुस्तान' की तरह बता रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें