फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera Trailer: ‘शमशेरा’ का ट्रेलर देख भड़के लोग, बायकॉट करते हुए बोले, ‘हिंदुओं को बदनाम करना बंद करो’

Fri, 24 Jun 2022 06:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए रणबीर चॉकलेट बॉय से एक्शन हीरो की तरफ अपना कदम रख रहे हैं, जिस वजह से अभिनेता के लिए यह फिल्म काफी जरूरी है। फिल्म में रणबीर का डबल रोल होगा, जिसकी झलक फैंस ट्रेलर में देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के इस ट्रेलर को खूब प्यार मिल रहा है लेकिन इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने फिल्म का बायकॉट करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, ट्विटर पर बायकॉट बॉलीवुड तक ट्रेंड करने लगा है। आइए इसकी वजह बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्यों हो रहा है फिल्म का बायकॉट?
दरअसल, ट्रेलर में रणबीर कपूर का खौफनाक रूप हर किसी को पसंद आया। लेकिन विलेन बने संजय दत्त का लुक देखकर लोग भड़क गए हैं। अभिनेता ने अपने माथे पर लाल टिका लगाया हुआ है और सोशल मीडिया पर एक तबके को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। फिल्म में हिंदू धर्म का विलेन दिखाने की वजह से लोग नाराज हैं और इस फिल्म का ट्विटर पर बायकॉट कर रहे हैं, जिसके चलते ट्विटर पर बायकॉट बॉलीवुड एक फिर छा गया है।
विज्ञापन

3 of 4
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने फिल्म का विरोध करते हुए लिखा, 'हीरो कहता है मेरा कोई धर्म नहीं है लेकिन विलेन को साफ तौर पर हिंदू दिखाया गया है। वाओ क्या कमाल की फिल्म है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड में आज से नहीं बल्कि लंबे समय से हिंदू धर्म का मजाक बनाया जा रहा है। आज बड़ी बजट की फिल्मों में कभी भगवान पर जोक है।' हालांकि, लोगों का गुस्सा इतने में ही शांत नहीं हुआ। यूजर्स ने मेकर्स को और भी खरी खोटी सुनाई है।









विज्ञापन

4 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'शमशेरा' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। यह फिल्म हिंदी के अलावा, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर और संजय दत्त के अलावा, वाणी कपूर भी हैं और ट्रेलर में वाणी काफी खूबसूरत लगी हैं। वहीं, फिल्म की बात करें तो ‘शमशेरा’ की कहानी काजा नामक एक काल्पनिक शहर की पृष्ठभूमि में है। समय आजादी की पहली लड़ाई के ठीक बाद का है और शमशेरा नाम का एक डकैत अंग्रेजों से लोहा निकल पड़ता है। उसका मकसद है इलाके के क्रूर अंग्रेज अफसर शुद्ध सिंह के चंगुल से उन आदिवासियों को निकालना जिन्हें उसने गुलाम बनाकर रखा है। अपने समाज की रक्षा के लिए निकले शमशेरा के इस संघर्ष में उसका साथ देती है इलाके की एक सुंदरी जिसका किरदार फिल्म में वाणी कपूर निभा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें