स्वरा भास्कर, रणवीर शौरी
- फोटो : सोशल मीडिया
शायद कम ही लोगों को पता होगा कि रणवीर और स्वरा एक शॉर्ट फिल्म 'शेम' में साथ काम कर चुके हैं। ये फिल्म साल 2019 में यूट्यूब पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक बदला लेने वाली कहानी पर आधारित थी। इसमें रणवीर और स्वरा के अलावा सीमा पाहवा, सयानी गुप्ता और साइरस साहूकार अहम भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म में स्वरा ने एक हाउसकीपिंग स्टाफ फैनी की भूमिका निभाई थी।