रणबीर कपूर के लिए साल 2022 काफी खास है। इस साल अभिनेता की दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें एक 'ब्रह्मास्त्र' है, जिसके बारे में लंबे समय से चर्चा हो रही है। दूसरी फिल्म 'शमशेरा' है, जिसका टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में रणबीर और संजय दत्त के धांसू अवतार ने फैंस को खुश कर दिया। 15 सेकंड के इस टीजर में रणबीर और संजय दत्त की जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। मजेदार बात ये है कि दोनों अपने रोल में एक दम परफेक्ट दिखे हैं। 'शमशेरा' के टीजर को देखने के बाद अब फैंस को 'केजीएफ चैप्टर 2' की याद आ गई है। 'शमशेरा' के टीजर में कई ऐसे सीन्स हैं, जो 'केजीएफ चैप्टर 2' में देखने को मिले थे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।