फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera: 'शुद्ध सिंह' से पहले भी खतरनाक लुक में नजर आ चुके हैं संजय दत्त, हिट रही हैं ये फिल्में

Fri, 24 Jun 2022 08:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में रणबीर के डाकू वाले लुक, वाणी कपूर के अलावा जिस शख्स ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया है वो हैं संजय दत्त। माथे पर त्रिपुंड तिलक, हाथ में चाबुक लिए खतरनाक लुक में संजय दत्त नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वह निगेटिव रोल में खतरनाक दारोगा शुद्ध सिंह के रूप में हैं। संजय दत्त के शमशेरा वाले लुक का गुरुवार को एक पोस्टर भी जारी किया गया है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद जितनी सराहना रणबीर कपूर को मिल रही है उतनी ही तारीफें संजय दत्त भी बटोर रहे हैं। इसमें अभिनेता का बदला हुआ लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शमशेरा से पहले भी संजय दत्त कई फिल्मों में विलेन का खतरनाक किरदार निभा चुके हैं और वो फिल्में हिट भी हुई हैं। आज हम आपको उनके बारे में ही बताने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अधीरा, केजीएफ 2 - फोटो : यूट्यूब
केजीएफ चैप्टर 2
केजीएफ चैप्टर साल 2022 की अब तक की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। अप्रैल में रिलीज हुई इस फिल्म में संजय दत्त ने विलेन अधीरा का रोल निभाया था। इस लुक में अभिनेता की खूब सराहना हुई थी। शुद्ध सिंह की तरह इसमें भी अभिनेता का रोल बिल्कुल अलग और खतरनाक था। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म-अग्निपथ - फोटो : सोशल मीडिया
अग्निपथ
ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ का विलेन कांचा चीना तो आपको जरूर याद होगा। इस फिल्म में विलेन के रूप में संजय दत्त सिर पर बिना बालों के कान में बाली पहने और खतरनाक हंसी के जरिए किसी के भी रोंगटे खड़े कर देते हैं। इस फिल्म में भी उनका रोल बिल्कुल अलग था और मूवी सुपरहिट थी।

4 of 5
वास्तव - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
वास्तव
साल 1999 में आई फिल्म वास्तव में अपने खतरनाक लुक से संजय दत्त ने सभी को हैरान कर दिया था। इस फिल्म के मशहूर डायलॉग 'पच्चास तोला' ने संजय को दुनियाभर में मशहूर कर दिया था। इस फिल्म में वह खतरनाक गैंगस्टर के रोल में थे। निर्देशक महेश मांजरेकर की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म- खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया
खलनायक
संजय दत्त ने फिल्मों में नेगेटिव रोल की शुरुआत फिल्म खलनायक से की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म का गाना 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' आज भी काफी सुना जाता है। ये भी उनकी करियर की हिट फिल्म थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें