फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल छोटी इस पॉपुलर हीरोइन के प्यार में पड़ गए थे शम्मी कपूर, प्रपोज किया तो मिला ये जवाब

Mon, 14 Aug 2017 04:41 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
शम्मी कपूर
बॉलीवुड में शम्मी कपूर बेहद रोमांटिक हीरो के रूप में फेमस थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम आपको उनकी जिंदगी का बेहद रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं। शम्मी कपूर ने मशहूर एक्ट्रेस गीता बाली से लव मैरिज की थी। हालांकि उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और गीता बाली के परिजन इस शादी के खिलाफ थे।
विज्ञापन

2 of 8
शम्मी कपूर
इस वजह से दोनों ने चुपचाप मंदिर में फेरे ले लिए थे। शादी के बाद वह गीता बाली को सीधे घर ले गए और फिर दोनों के परिवार वालों ने इस शादी पर सहमति दे दी। शम्मी और गीता के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हुए। शादी को अभी 10 साल ही हुए थे कि गीता को चेचक की बीमारी हो गई।

पढ़ें- एक ही साल में जॉनी लीवर की रिलीज हुईं थीं 25 फिल्में, इस वजह से जाना पड़ा था जेल
विज्ञापन

3 of 8
शम्मी कपूर
इसके कारण उनका निधन हो गया। गीता की मौत के बाद शम्मी कपूर सदमे में डूब गए। सदमे से निकलने के लिए उन्होंने फिल्मों में काम जारी रखा। उनके घर वाले चाहते थे कि वे दोबारा शादी कर लें क्योंकि उनके बच्चे काफी छोटे थे।

पढ़ें- B'Day Spl: 18 की उम्र में सुनिधि ने 14 साल बड़े लड़के से की थी शादी, तलाक के बाद रहने को नहीं था घर

4 of 8
शम्मी कपूर
शम्मी शूटिंग के सिलसिले में अक्सर शहर से बाहर रहते थे और सभी का मानना था कि अगर उन्हें नई मां मिल जाएगी तो बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से होगा। लेकिन शम्मी शादी के लिए तैयार नहीं थे।
पढ़ें- 'मोहरा' से चमका था इस हीरोइन का करियर, अब ये काम कर कमा रही है पैसे
विज्ञापन

5 of 8
शम्मी कपूर
उन दिनों शम्मी मुमताज के साथ फिल्म 'ब्रह्मचारी' की शूटिंग कर रहे थे। 'ब्रह्मचारी' की शूटिंग के दौरान मुमताज ने शम्मी कपूर को बताया कि वह उन पर फिदा हैं। वह उनका पहला क्रश हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
शम्मी कपूर
यह सुनकर शम्मी को अच्छा लगा और उनका झुकाव भी मुमताज की तरफ बढ़ता चला गया। बॉलीवुड गलियारों में दोनों के प्यार के चर्चे हर जुबान पर थे। दोनों काफी नजदीक आ चुके थे। एक दिन शम्मी ने मुमताज के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।
विज्ञापन

7 of 8
शम्मी कपूर
साथ ही यह भी कह दिया कि शादी के बाद वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी, बल्कि घर पर रहकर उनके बच्चों की देखभाल करेंगी। मुमताज की उम्र उस समय 18 साल थी और वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। शम्मी के इस शर्तभरे प्रस्ताव को सुनकर वे सन्न रह गईं।
विज्ञापन

8 of 8
शम्मी कपूर
शम्मी उनसे उम्र में लगभग 20 साल बड़े थे। उम्र का ये फासला और मुमताज के सामने लंबा करियर। इस पर गौर कर मुमताज ने शम्‍मी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। शम्मी का दिल टूट गया। इसके बाद उन्होंने किसी हीरोइन से शादी ना करने की ठानी और नीला देवी से शादी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें