फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 बार 'कृष्ण' बनकर इस एक्टर ने रचा था इतिहास, 70 की उम्र में 32 साल छोटी लड़की से की थी शादी

Mon, 14 Aug 2017 04:41 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
एनटीआर
सिल्वर स्क्रीन पर कई एक्टर्स ने श्री कृष्‍ण का किरदार निभाया। कुछ तो इतने पॉपुलर हुए कि दर्शक असल में उन्हें कृष्‍ण समझने लगे। आज जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने श्री कृष्‍ण का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया। इस एक्टर ने फिल्मों में 17 बार कृष्‍ण का किरदार निभाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
एनटीआर
इस पॉपुलर एक्टर का नाम नंदमुरि तारक रामा राव है। तेलुगु फिल्मों के मशहूर एक्टर एनटी रामा राव को एनटीआर के नाम से जाना जाता है। एक्टर के अलावा एनीआर डायरेक्टर और पॉलिटीशियन भी थे। पॉलिटिक्स में आने से पहले एनटीआर मशहूर अभिनेता रहे। एनटीआर का निधन 73 साल की उम्र में हो गया था।

पढ़ें- 20 साल छोटी इस पॉपुलर हीरोइन के प्यार में पड़ गए थे शम्मी कपूर, प्रपोज किया तो मिला ये जवाब
विज्ञापन

3 of 8
एनटीआर
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1950 से की थी। उस दौरान ज्यादातर फिल्में हिंदू देवी-देवताओं पर बनती थीं। एनटीआर इन फिल्मों में कृष्‍ण या राम का किरदार निभाते थे। दर्शक उन्हें कृष्‍ण के रोल में इतना पसंद करने लगे कि उन्होंने लगातार 17 फिल्मों में कृष्ण का किरदार निभा डाला।

पढ़ें- एक ही साल में जॉनी लीवर की रिलीज हुईं थीं 25 फिल्में, इस वजह से जाना पड़ा था जेल

4 of 8
एनटीआर
इन फिल्मों में ‘श्री कृष्णार्जुन युधम’, ‘कर्णं’ और ‘दानवीर सूर कर्ण’ काफी पॉपुलर हैं। एनटीआर ने करीब 250 तेलुगु फिल्मों में काम किया। एनटीआर तेलुगु फिल्मों के इतिहास में सबसे ज्यादा फेमस एक्टर हैं। तेलुगु के अलावा एनटीआर ने तमिल और ‌हिंदी फिल्में भी कीं। फिल्मों में उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। 

पढ़ें- B'Day Spl: 18 की उम्र में सुनिधि ने 14 साल बड़े लड़के से की थी शादी, तलाक के बाद रहने को नहीं था घर
विज्ञापन

5 of 8
एनटीआर
बाद में एनटीआर ने पौराणिक फिल्में छोड़ ऐसे रोल करना शुरू कर दिया जो व्यवस्‍था के खिलाफ लड़ता था। एनटीआर ने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्‍थापना की और पॉलिटिक्स में एंट्री ली। फेमस एक्टर होने के चलते एनटीआर और उनकी पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली। इसी के साथ वो आंध्र प्रदेश के 10वें मुख्मंत्री बने। 
विज्ञापन

6 of 8
एनटीआर
1983 से 1994 के बीच वह तीन बार -प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इस दौरान एनटीआर ने कृष्‍ण की तरह ही अपनी प्रजा की खूब मदद की। अगस्त 1984 में आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल रामलाल ने उन्हें हटाकर भास्कर राव को मुख्यमंत्री बना दिया। लेकिन भारी विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने राज्यपाल रामलाल को हटाकर शंकर दयाल शर्मा को नया राज्यपाल नियुक्त किया।
विज्ञापन

7 of 8
एनटीआर
शंकर दयाल शर्मा ने फिर से एनटीआर को 1984 में मुख्यमंत्री बनाया। एनटी रामा राव इतने लोकप्रिय थे कि इन्दिरा गांधी की हत्या के बाद जब पूरे देश में कांग्रेस की लहर थी तब बस आंध्र-प्रदेश में ही कांग्रेस नहीं जीत पाई। एनटीआर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1942 में अपने मामा की बेटी बासव तारकम से शादी की थी।
विज्ञापन

8 of 8
एनटीआर
एनटीआर के 8 बेटे और 4 बेटियां थीं। 1985 में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। सन 1993 में 70 साल की उम्र में रामा राव ने तेलुगु लेखक लक्ष्मी पार्वती से शादी की थी लेकिन एनटीआर के परिवार ने लक्ष्मी को कभी भी स्वीकार नहीं किया। एनटीआर का बेटा जूनियर एनटीआर साउथ की फिल्मों में जाना-माना नाम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें