सिनेमाई पर्दे पर शम्मी कपूर 'याहू' चिल्लाते हुए जब आते थे, तब कोई उन्हें जंगली कहे या कुछ और। शमशेर उर्फ शम्मी कपूर ने इस बात की फिक्र नहीं की। उन्होंने अपनी जिंदगी में जो भी काम किया उसे बड़ी शिद्दत और जिद्द के साथ किया। आखिरी बार शम्मी कपूर, रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में नजर आए थे। 14 अगस्त 2011 को उन्होंने आखिरी सांस ली थी। उनकी पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।