शम्मी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शम्मी कपूर के घर में बचपन से ही फिल्मी माहौल था, यही वजह थी कि उन्होंने पृथ्वी थियेटर में अभिनय के गुर सीखे। इसके बाद उन्होंने फिल्म जीवन ज्योति से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। 1948 में शम्मी कपूर को उनका पहला जॉब मिला था, जहां पर वह एक जूनियर आर्टिस्ट का काम करते थे। इस काम के बदले उनको 150 रुपए प्रति माह तनख्वाह मिलती थी। इसके बाद उन्होंने लैला मजनू, नकाब, तुमसा नहीं देखा, रात की रानी और बसंत जैसी कई ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में काम किया।