फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रभर जिस एक्ट्रेस के प्यार को तरसते रहे शम्मी कपूर, उसने एक झटके में तोड़ दिया था दिल

Mon, 21 Oct 2019 01:09 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Shammi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
72 साल की मुमताज सिनेमाजगत से दूर हैं। एक वक्त ऐसा था कि बॉक्स ऑफिस पर उन्हीं का राज चलता था। मुमताज की जितनी फिल्में हिट हुई हैं उतने ही गाने भी सुपरहिट हुए। इन गानों में बिंदिया चमकेगी, जय जय शिवशंकर, आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे और ये रेशमी जुल्फे आज भी लोगों की जुंबा पर चढ़े हुए हैं। मुमताज जितनी ऑनस्क्रीन सुंदर लगती थीं उससे कहीं ज्यादा असलियत में खूबसूरत हैं। कहा जाता है कि शम्मी कपूर भी मुमताज पर दिल हार बैठे थे। आज शम्मी कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है, तो चलिए आपको इस मौके पर शम्मी कपूर से जुड़ा मुमताज का वह बयान बताते हैं जो काफी चर्चा में रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शम्मी कपूर मुमताज - फोटो : SELF
वेटरन एक्ट्रेस मुमताज का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा। मुमताज के माता-पिता ईरान में रहते थे। कहा जाता है मुमताज के जन्म के बाद इन दोनों ने तलाक ले लिया था। तलाक के बाद मुमताज की मां अपनी नानी के यहां रहने लगी थीं। पैसों की किल्लत की वजह से मुमताज और उनकी बहन मलाइका ने फिल्मों में काम करने का फैसला किया था। ऐसा इसलिए ताकि वह परिवार की मदद कर सकें।
विज्ञापन

3 of 7
mumtaz
चाइल्ड एक्टर के तौर पर मुमताज ने साल 1952 में आई फिल्म 'संस्कार' में काम किया था। इसके बाद कई फिल्मों में काम किया जिसमें यैस्मिन, लाजवंती, सोने की चिड़िया फिल्में शामिल हैं। इसके बाद मुमताज ने दारा सिंह के साथ लीड एक्टर के तौर पर 'फौलाद' फिल्म में काम किया। 'फौलाद' फिल्म साल 1963 में रिलीज हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने कहा था- 'दारा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद मेरे पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी।'

4 of 7
शम्मी कपूर मुमताज - फोटो : SELF
खबरों की मानें तो मुमताज से शम्मी कपूर और जीतेंद्र बेइंतहा प्यार करते थे। यहां तक कि वह शादी भी करना चाहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने इस बात का जिक्र भी किया था। मुमताज ने कहा था - 'मैं अपने आप को खुशनसीब समझती हूं यह लोग मुझसे शादी करना चाहते थे। मुझे आकर्षण जरूर था उससे ज्यादा कुछ नहीं।'
विज्ञापन

5 of 7
mumtaz
हिंदी सिनेमाजगत की मुख्यधारा में आने से पहले मुमताज ने बी-ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया है। मुमताज ने यह फिल्में राजेश खन्ना की साल 1969 में आई फिल्म 'दो रास्ते' में कास्ट होने से पहले तक की थी। खबरों की मानें तो 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म में देव आनंद की बहन बनने का किरदार पहले मुमताज को ऑफर किया गया था। मुमताज उस वक्त बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं और नहीं चाहती थी कि बड़े परदे पर वह देव आनंद की बहन का रोल निभाए। इसके बाद यह रोल जीनत अमान ने निभाया था।
विज्ञापन

6 of 7
dara singh mumtaz
लोगों के दिलों पर राज करने वाली मुमताज की जिंदगी में ऐसा वक्त भी आया जब वह ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई थीं। इस बीमारी का मुमताज को बाद में पता चला। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। इसका जिक्र मुमताज ने 2006 में दिए एक इंटरव्यू में भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mumtaz
मुमताज ने करियर की बुलंदी पर पहुंचकर बिजनेसमैन मयूर मधवानी से शादी 1974 में कर ली थी। उस वक्त मुमताज महज 27 साल की थीं। शादी करने के बाद मुमताज ने फिल्मों से किनारा कर लिया था और विदेश चली गई थीं। मुमताज की दो बेटियां है नताशा और तान्या। नताशा की शादी फिरोज खान के बेटे फरदीन खान से हुई है।

'तुमसे अच्छा कौन है' से लेकर 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' तक, सुनिए शम्मी कपूर के ये सदाबहार गाने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें