फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद बड़े परदे पर कमबैक करेंगी शमिता शेट्टी, रहस्यमय महिला के रोल में आएंगी नजर

Sun, 22 Apr 2018 12:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लंबे समय से बड़े परदे से दूर हो चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एक बार फिर से कमबैक करने को तैयार हैं। वह जल्दी ही एक रहस्यमय महिला के किरदार में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद शमिता शेट्टी ने दी है। पता हो कि शमिता शेट्टी आखिरी बार फिल्म 'कैश' में नजर आईं थीं। 
विज्ञापन

2 of 4
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता की अपकमिंग फिल्म का नाम 'द टेनन्ट' है। उनकी इस फिल्म का निर्देशन सुश्रुत जैन कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए शमिता शेट्टी बताया कि यह उनका इंटरनेशनल प्रोजेक्ट हैं। वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म से वह करीब 10 साल बात परदे पर कमबैक कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
शमिता शेट्टी ने  'द टेनन्ट' की कहानी को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी मध्य वर्ग की रहस्यमय महिला की है। फिल्म में वह इस महिला के लीड रोल में नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि  'द टेनन्ट' को लेकर उन्होंने सभी तैयारियां कर ली हैं। जल्दी ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि शमिता शेट्टी ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म 'मोहब्बतें' से की थी। इसके बाद उन्होंने जहर, वजह: अ रीजन टू किल, बेवफा, फरेब, कैश जैसी फिल्मों में काम किया। 'मोहब्बतें' को छोड़ दिया जाए तो बाकी किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया। इसके बाद वह लंबे समय के लिए बड़े परदे से दूर हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें