लंबे समय से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। यही वजह है कि अभिनेत्री के फैन सिर्फ यूपी-बिहार तक ही सीमित नहीं है। एक्ट्रेस को पूरे देश के लोगों का प्यार मिलता है। अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत आज अभिनेत्री इंडस्ट्री के टॉप पेड अभिनेत्रियों में शामिल हैं। बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली रानी चटर्जी सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस से जुड़ी रहती हैं। रानी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं।
हालांकि, पहले इंडस्ट्री में अपनी एंट्री के दौरान अभिनेत्री का वजन काफी बढ़ा हुआ था। अपने वजन की वजह से एक्ट्रेस को कई बार बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा था। लेकिन खुद को फिट करने की अपनी जिद को पूरा करते हुए आज अभिनेत्री भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की अभिनेत्री को भी टक्कर देती नजर आती हैं।