फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh-Shamita breakup: सात महीने में ही हुआ राकेश बापट और शमिता शेट्टी का ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Thu, 10 Mar 2022 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी आए दिन राकेश बापत के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। वह अक्सर साथ स्पॉट किए जाते रहे हैं, लेकिन आज सुबह से खबरे सामने आ रही हैं कि बी-टाउन के इन लव बर्ड्स की राहें अलग हो गई हैं। इस खबर के सामने आते ही इनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आई शमिता की एक नई वीडियो ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए साफ कर दिया है कि वो और राकेश अब भी रिशते में हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी और राकेश - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा था कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने अपने रिलेशनशिप को खत्म कर लिया है। रिपोर्ट में दोनों के ब्रेकअप की वजह उनकी गड़बड़ाती अंडरस्टैंडिंग को बताया गया था। उनकी आपसी समझ में आती परेशानियों की वजह से उन दोनों ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
रियूमर्स पर लगाए ब्रेक 
सुबह से चल रहे अपने ब्रेकअप के रियूमर्स पर ब्रेक लगाते हुए शमिता शेट्टी ने साफ कर दिया है कि राकेश और वो अभी भी एक साथ काफी खुश हैं। इंस्टाग्राम पर शमिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मीडियाकर्मी उनसे उनके ब्रेकअप पर सवाल करते हैं। इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री कहती हैं कि उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है, जिसके बाद फोटोग्राफर्स उनकी जोड़ी को दुआएं भी देते दिख रहे हैं। इन दुआओं के लिए शमिता उन्हें धन्यवाद देते हुए वहां से कार में बैठकर चली जाती हैं। 
 

 

4 of 5
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं
ब्रेकअप की खबर से इनके फैंस काफी परेशान हो गए थे, जिसके चलते वह लगातार ट्वीट कर रहे थे। लेकिन शमिता की ये वीडियो सामने आते ही फैंस के चेहरे खिल उठे हैं और वह इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "आपकी जोड़ी हमेशा बनी रहे।" 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : instagram
बिग बॉस ओटीटी से हुई लव स्टोरी की शुरुआत 
गौरतलब है कि राकेश और शमिता की पहली मुलाकात बिग बॉस ओटीटी पर हुई थी। वहां से इन दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें