शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मेरे यार की शादी है' में शमिता पर फिल्माया गया आइटम नंबर 'शरारा-शरारा' काफी मशहूर हुआ था। इसके बाद फिल्म 'साथिया' में उनके आइटम नंबर की भी काफी तारीफ हुई थी। शमिता की मुख्य फिल्मों में 'जहर' 'फरेब', 'बेवफा', 'कैश' और 'मोहब्बत हो गई है तुमसे' है। हिंदी फिल्मों में बात नहीं बनी तो शमिता ने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया।