शिल्पा शेट्टी की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। शमिता इस वक्त थाईलैंड के फुकेट में हैं। जहां शिल्पा शेट्टी समेत उनकी कई दोस्त भी मौजूद हैं। बता दें कि शमिता ने बॉलीवुड में फिल्म मोहब्बतें से एंट्री की थी। फिल्मों के अलावा वो बिग बॉस समेत कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं।