फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स के कहने पर फिल्मों में आईं थीं शमिता शेट्टी, आज भी है इस बात का अफसोस

Tue, 02 Feb 2021 11:23 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा हमेशा से ही उठाया जाता रहा है। लेकिन नेपोटिज्म पर इतने सवाल उठने के बाद भी कई सितारे ऐसे भी होते हैं जो बड़े घर से ताल्लुक तो रखते हैं लेकिन कभी खुद की पहचान नहीं बना पाते। इन सितारों को इनके माता- पिता, भाई- बहन के ही नाम से जाना जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का भी। शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड में कई फिल्में कीं। लेकिन कभी अपनी खुद की पहचान नहीं बना पाईं। शमिता जल्द ही अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगी। शमिता के जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
Shamita Shetty - फोटो : Social Media
शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1979 को हुआ था। शमिता ने अपनी पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल से की थी। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए शमिता मुंबई चली गईं। उन्होंने वहां के सीडेनहम कॉलेज से कॉमर्स में अपना ग्रेजुएशन किया। इतना ही नहीं शमिता ने मुंबई के ही एक कॉलेज से फैस डिजाइनिंग की भी पढ़ाई की। शमिता देश के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के यहां इंर्टनशिप कर रही थीं। एक दिन मनीष ने उनसे कहा कि तुम में एक्टिंग का स्पार्क है, तुम वहां कोशिश करो।
विज्ञापन

3 of 5
मोहब्बतें - फोटो : यूट्यूब
इसके बाद शमिता ने साल 2001 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने एक्टिंग के सफर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें आइफा बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड भी मिला। वहीं इसी साल उनका गाना 'शरारा शरारा' आया। इस गाने से शमिता रातों-रातों स्टार बन गईं। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'जहर' में शमिता के काम को बहुत पसंद किया गया। फिल्मों के साथ शमिता ने इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना नाम कमाया। उन्होंने मुंबई में रॉयल्टी नाम का क्लब डिजाइन किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में उनके द्वारा डिजाइन किए गए लॉसिस स्पा के लिए उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर सम्मानित किया गया।

4 of 5
shamita shetty - फोटो : social media
फिल्मों में शमिता का करियर नीचे जाने लगा तो उन्होंने टीवी का तरफ रुख किया। 'बिग बॉस', 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो करने के बाद भी शमिता बॉलीवुड में दूर होती गईं। हिंदी फिल्मों में बात नहीं बनी तो शमिता ने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। अपने फ्लॉप बॉलीवुड करियर पर शमिता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अपने डेब्यू के बाद उन्होंने गलत फिल्मों को साइन किया। इसके लिए उन्हें अभी तक अफसोस है। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने करियर के बारे में अधिक चिंतित होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लैक विडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने कहा था, 'मैं भी अच्छी हीरोइन बन सकती थी, लेकिन कुछ फिल्मों के बाद मैं काफी सलेक्टिव हो गई थी। मैं ये बात समझ नहीं पाई कि लोग तुम्हें भूल जाते हैं अगर तुम दिखाई नहीं देते हो तो। इस बात का एहसास मुझे बहुत बाद में जाकर हुआ कि मुझे काम करते रहना चाहिए था यही इंडस्ट्री का नियम है।' बता दें कि शमिता शेट्टी ने अब वेब सीरीज की ओर रुख कर लिया है। हाल ही में शमिता वेब सीरीज 'ब्लैक विडो' में नजर आई थीं।

पढ़ें: जावेद अख्तर मानहानि मामले में उलझीं कंगना रणौत, कोर्ट ने भेजा नोटिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें