फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए शमिता शेट्टी ने छोड़ दिया था 'बिग बॉस' का घर, बोल्डनेस दिखाकर भी हुईं फ्लॉप

Sat, 02 Feb 2019 07:31 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
shamita shetty
अपनी बोल्ड इमेज के साथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली शमिता शेट्टी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। शमिता ने फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म में शमिता बेहद छोटे कपड़े और हॉट अंदाज में नजर आई थीं। इसी फिल्म से उनकी बोल्ड इमेज दुनिया के सामने आ गई थी। इसके बाद शमिता ने कई फिल्मों में काम किया ।
विज्ञापन

2 of 8
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बहन हैं। शमिता का जन्म मेंगलुरु में हुआ था। शमिता ने अपनी पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने सीडेनहम कॉलेज मुंबई से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। अपनी पहली फिल्म के लिए शमिता को आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था। 
विज्ञापन

3 of 8
शमिता शेट्टी
शमिता एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। शमिता अभी अपने करियर में उड़ान भरने की कोशिश कर ही रही थीं कि वो अचानक एक कंट्रोवर्सी में फंस गईं। एक फोटोग्राफर ने उनकी आपत्तिजनक स्थिति में फोटो खींच ली। इस फोटो ने काफी बवाल मचाया और शमिता काफी परेशान हुई थीं ।

4 of 8
Shilpa Shetty and Shamita
मीडिया में उनकी इस तस्वीर का बहुत तमाशा बनाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स ने शमिता शेट्टी और मनोज वाजपेयी के बीच अफेयर की खबरें भी खूब उड़ाईं। इसके अलावा शमिता के हरमन बावेजा और आफताब शिवदासानी के साथ भी अफेयर के चर्चे रहे हैं। फिल्मों में शमिता के किसिंग सीन ने भी काफी धूम मचाई थी।
विज्ञापन

5 of 8
shamita shetty
शमिता इवेंट्स पर अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरती थीं। शमिता ने फिल्म 'मेरे यार की शादी है' में 'शरारा-शरारा' आइटम नंबर देकर बॉलीवुड में अपनी पकड़ बना ली थी। उनका ये आइटम नंबर सुपरहिट हुआ था। इसके बाद फिल्म 'साथिया' में उनके आइटम नंबर की भी काफी तारीफ हुई थी।
विज्ञापन

6 of 8
Shamita Shetty
फिल्म 'जहर' में शमिता ने इमरान हाशमी के साथ काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। शमिता ने ‘फरेब’, ‘बेवफा’, ‘कैश’, ‘मोहब्बत हो गई है तुमसे’, ‘हे बेबी’ सहित अन्य फिल्मों में भी अच्छा काम किया। इतनी फिल्में करने के बाद भी उनको अभी भी अपनी सोलो हिट का इंतजार था।
विज्ञापन

7 of 8
शमिता शेट्टी
हिंदी फिल्मों में बात नहीं बनी तो शमिता ने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। इतना ही नहीं शमिता शेट्टी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कलर्स चैनल के पॉपुलर शो बिग बॉस से की थी। वह बिग बॉस-3 की प्रतिभागी बनकर शो में पहुंची थीं। वो काफी अच्छा परफॉर्म कर रही थीं। फिर बीच में ही उन्होंने शो छोड़ दिया था ।
विज्ञापन

8 of 8
शमिता शेट्टी
अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी के कारण उन्हें बीच में ही बिग बॉस के घर को छोड़ कर जाना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ सीजन 8 में भी अपने डांसिंग के जलवे बिखेरे थे लेकिन विनर नहीं बन पाई थीं। इसी के चलते साल 2011 में उन्होंने एक्टिंग से संन्यास लेने का फैसला किया। अब शमिता इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना करियर बना रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें